____ ____

गिरिडीह, 24 मार्च । जिले के गांडेय थाना इलाके के झरघट्टा में गोली लगने से घायल हुए युवक के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में गोली चलाने के आरोपित को गिरफ्तार कर कर उसके पास से 7.65 एमएम के पिस्टल

बरामद किया है। बताया गया कि जिस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह घायल टिंकू मरीक का दोस्त है । गिरफ्तार युवक ने घटना की विस्तृत जानकारी भी पुलिस को दी है ।

उल्लेखनीय है कि सोमवार देर शाम गांडेय थाना इलाके के झरघट्टा में गोली चली थी जिसमें मुफस्सिल थाना इलाके के जामाबाद निवासी टिंकू मरीक के पेट में गोली लगी थी । गोली लगाने के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया । इस संबंध में मंगलवार को एसडीपीओ जीत बाहान ऊरांव ने कहा कि टिंकू मरीक को गोली लगने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपित नेे बताया कि टिंकू ही पिस्टल लेकर आया था। उसी पिस्टल को वह चेक कर रहा था। इसी दौरान फायर होने से गोली टिंकू के पेट में जा लगी। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने यह भी बताया कि उसने पिस्टल दुखिया महादेव के पास जमीन के नीचे गाड़ कर रखा था इसके बाद पुलिस ने पिस्टल बरामद कर लिया ।