
कोलकाता, 22 जनवरी। ईआरएमसी चितपुर, शाखा-1 के त्रिवार्षिकीय चुनाव ईआरएमसी के अध्यक्ष व एनएफआईआर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.विनोद शर्मा की अध्यक्षता में पूर्व रेलवे, सियालदह मंडल के बागबाजार जल संयंत्र साभागर में सम्पन्न हुुए।
सभागार में केन्द्रीय पदाधिकारी नारायण सिंह चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। ईआरएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक काँजीलाल कार्यक्रम संयोजक थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लिलुआ शाखा अध्यक्ष मनोज शर्मा मंचासीन थे। कौशिक बैनर्जी को शाखा अध्यक्ष व अंतरा घोषाल को शाखा सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया, मौके पर पर्यवेक्षक द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सह सचिव, उप सचिव, संगठन मंत्री व कोषाध्यक्ष पद के पदाधिकारियों के भी निर्वाचित होने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में सियालदह मंडल ईआरएमसी के लगभग सभी शाखाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन ए.पी.बाग ने किया।








