गिरिडीह, 27 मार्च । कुंए से पानी भरते समय पत्नी को कुएं में गिरता देख उसके पति ने भी छलांग लगा दी । इस घटना में पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई है!
घटना जिले के गण्डेय थाना इलाके के गोविन्दपुरा गांव की है। घटना को लेकर बताया गया कि पार्वती कुएं से पानी खींच रही थी। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। पांव फिसलते ही वह कुएं में जा गिरी। पत्नी को कुएं में गिरता देख पति राजेंद्र मुर्मू ने भी देरी नहीं की और अपनी पत्नी को बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन कुएं में पानी अधिक था और गहराई भी ज्यादा होने के कारण दोनों डूब गए। इससे दोनों की मौत हो गई।
शुक्रवार को घटना की पृष्टि करते हुए एसडीपीओ जीत वाहन उरांव ने घटना के बाद दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों ने कहा कि पहले घटना की जानकारी पड़ोसियों को लगी। इसके घटना की सूचना पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।
ग्रामीणों के प्रयास से दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक राजेंद्र और पार्वती के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से दोनों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। अब दोनों बच्चों की जिम्मेदारी दादा मखन लाल मुर्मू और दादी पर आ गई है।
