CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

काठमांडू, 25 फ़रवरी । नेपाल पुलिस ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय विमानस्थल से चीन जा रही स्विस महिला कुन्चोक खण्ड्रो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी मुद्रा बरामद की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विमानस्थल सुरक्षा प्रमुख एसएसपी सोमेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला के पास से 10 हजार 500 अमेरिकी डॉलर, 26 हजार 700 यूरो, 7 हजार 400 चीनी युआन तथा 43 हजार स्वीडिश मुद्रा बरामद की गई है।

एसएसपी राठौड़ ने बताया कि सिचुवान एयरलाइन्स की उड़ान से चीन जाने के क्रम में त्रिभुवन विमानस्थल सुरक्षा कार्यालय की टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

आवश्यक जांच और कार्रवाई के लिए गिरफ्तार महिला को राजस्व अनुसंधान विभाग, हरिहरभवन पुल्चोक भेजा गया है।