बीकानेर, 1 मार्च । जिला जिम्नास्टिक संघ, बीकानेर के वर्ष 2026–2030 के लिए चुनाव रविवार 1 मार्च को सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने परिणाम घोषित किए। इस चुनाव में सीए सुधीश कुमार शर्मा अध्यक्ष, प्रदीप सिंह पंवार सचिव एवं मानक चन्द व्यास कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में महेश माथुर, नवल सिंह, तेजस्विनी व्यास एवं सुधा व्यास उपाध्यक्ष, बाबूलाल चौहान, मधु खत्री, मोहम्मद हसन एवं ज्योत्सना व्यास संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। शोभा पाण्डेय, सुनील सेन, शिवराज सिंह, संतोष नायक, उधवीर सिंह एवं अजय थोलिया कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।
चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन जिला खेल परिषद के पर्यवेक्षक सुरेन्द्र हर्ष, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक विजेन्द्र रंगा तथा राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक संघ के पर्यवेक्षक परमेश्वर प्रजापत ने किया।
इस अवसर पर जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव कान सिंह, भारतीय जिम्नास्टिक टीम के मुख्य कोच श्री मंगला, तथा संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सिंह भाटी भी चुनाव प्रक्रिया के साक्षी बने। इस अवसर पर बीकानेर के जिम्नास्टिक खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि इस बार संघ की कार्यकारिणी में जिम्नास्टिक से जुड़े सक्रिय खिलाड़ियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी गई है। इससे खेल के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
जिम्नास्टिक खेल के विकास एवं सुदृढ़ प्रबंधन के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को संरक्षक मनोनीत किया गया है।
प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं मेसर्स भीखाराम चाँदमल के संचालक आशीष अग्रवाल एवं प्रसिद्ध चिंतक, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, लेखक एवं CEO, STBA बीकानेर डॉ. पी.एस. वोहरा मुख्य संरक्षक मनोनीत किए गए हैं।
इंटीग्रिटी फाइनेंशियल सोल्यूशन के करण गौरी, व्यवसायी नीरज गुप्ता, युवा नेता जतिन सहल संरक्षक मनोनीत किए गए हैं।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं संरक्षकों ने बीकानेर में जिम्नास्टिक खेल के व्यापक विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
