
59 रोगियों की हुई व्यापक जांच, दवा व चश्मे वितरित
ओंकार समाचार
कोलकाता, 11 दिसंबर। मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी, कोलकाता की ओर से गुरूवार को पश्चिम बंगाल के गयेशपुर के कल्याणी इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर फेज में स्थित पीसी चंद्रा एंड कंपनी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 59 रोगियों की विस्तृत जांच की गई।
शिविर में आए रोगियों की ब्लड टेस्ट, ईसीजी (ECG), रैंडम शुगर, कम्प्लीट ब्लड काउंट (CBC), यूरिया, क्रिएटिनिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन रूटीन, चेस्ट एक्स-रे, आई चेक-अप, फिजिकल एग्ज़ामिनेशन आदि जांचें की गई। जांच के बाद रोगियों को दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।
कैंप कोऑर्डिनेटर अजय दिवाकर ने बताया कि मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के मानद प्रधान सचिव प्रहलाद रॉय गोयनका की प्रेरणा और दिशा-निर्देश में लगे इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. मलय दास , डॉ.आई बी सिंह, सोमा बसाक, सोमा दे और टीम के अन्य सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।








