mamata

कोलकाता, 22 मार्च । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानी मास्टरदा सूर्य सेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, “वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद मास्टरदा सूर्य सेन की जयंती पर उन्हें मेरा विनम्र श्रद्धांजलि और प्रणाम।”

उन्होंने आगे लिखा कि देश की सेवा में उनका आत्मत्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “बंगाल के बिना देश स्वतंत्र नहीं हो पाता।”