कोलकाता, 25 मार्च । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बसंती पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा, “सभी को बसंती पूजा की हार्दिक श्रद्धा, प्रेम और शुभकामनाएं।”
उन्होंने कामना की कि यह पावन अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
