कोलकाता, 23 जनवरी । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने पोस्ट में उन्होंने बसंत और युवा ऊर्जा का संदेश देते हुए एक कविता की पंक्तियां साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि बसंत पंचमी के दिन युवाओं को नई ऊर्जा और नए प्रवाह के साथ आगे बढ़ना चाहिए तथा सभी बाधाओं और निराशाओं को तोड़कर सकारात्मकता की ओर बढ़ना चाहिए।

ममता बनर्जी ने सभी को सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं। उन्होंने इस शुभ अवसर पर अपने द्वारा लिखे और स्वरबद्ध किए गए एक सरस्वती पूजा गीत को भी साझा किया। यह गीत सुप्रसिद्ध गायिका अदिति मुंशी की आवाज़ में प्रस्तुत किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गीत ज्ञान, सृजन और नवचेतना के पर्व पर सभी के साथ साझा करते हुए उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है।