मेंगिरिडीह तीन कपड़ा दुकानों में लाखों की चोरी

गिरिडीह, 20 जनवरी । नगर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी चौक पर स्थित तीन कपड़ाें की बड़ी दुकानों में बीते सोमवार रात में चोरो ने एक साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि एक अन्य दुकान में प्रयास किया लेकिन असफल रहे ।

बताया गया कि शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार कालीबाड़ी चौक पर कपड़े की पुरानी जानी मानी दुकान गोविन्द टेक्सटाईल्स , आर सी ट्रेंडस और के के फेशन ( दोनों रेडीमेड ) में चोरों ने भवन के पीछे छत के रास्ते से ग्रील काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया ।

तीनो दुकानाें में चोर  एक  ही तरीके से ग्र‍िल काटकर अन्दर घुसे और चोरी की।  दुकान के मालिकों के शुरूआती  अनुमान के अनुसार आर सी ट्रेंडस में नकद करीब 50 हजार रुपये एवं चांदी के सिक्कों की चोरी हुई । के के फेशन संचालक के अनुसार चोर करीब एक लाख केश लेकर फरार हाे गये । जबकि गोबिन्द टेक्सटाईल्स में कितनी चोरी हुई फिलहाल स्पष्ट नही है लेकिन कई दिनो की बिक्री की राशि चोरी हुई है। चोरों ने दुकान की गुप्त आयरन चेस्ट को ही काटकर नकद चोरी की है।

एक अन्य श्री श्याम स्टाेर पर  चोर हाथ साफ करने में असफल रहे है। मंगलवार को नगर थाना प्रभारी ज्ञानरंजन सहित पुलिस के वरीय अधिकारी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे । इस बाबत थाना प्रभारी ने कहा कि तीनों दुकानों में चोरी की घटना की जांच की जा रही है। आसपास के तमाम सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। फिंगर एक्सर्पट को मदद के लिए बुलाया गया है। इधर व्यवसायी संगठनो ने पुलिस प्रशासन से चोरों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार करने और शहर में रात्रि में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।