रांची, 27 मार्च । झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेशवासियों को रामनवमी शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल गंगवार ने आज अपने सोशल मीडिया पर लिखा, रामनवमी के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श सत्य, धर्म, त्याग एवं मर्यादा सदैव सभी के जीवन को आलोकित करते रहें।
यह पावन पर्व समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए, यही मेरी मंगलकामना है।
सोरेन ने लिखा, रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
मर्यादा, सत्य और मानवता के प्रतीक प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, कर्तव्यनिष्ठा, करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं जहां सद्भाव, सेवा और नैतिकता सर्वोपरि हों।जय श्रीराम!
जय सिया राम!
वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लिखा, आप सभी को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
