कोलकाता, 11 फरवरी। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में त्रिवेणी महासंगम पर लगे कुम्भ मेले में गंगा मिशन की ओर से तीन दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। चिंशुरा आरोग्य के सहयोग से आयोजित शिविर में पुण्यार्थियों के लिए भोजन और स्वास्थ्य जांच सेवा उपलब्ध करवाई गई है।
चिंशुरा आरोग्य के प्रभारी बोटा दा ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर की शुरुआत बुधवार 11 फरवरी को हुई। पहले दिन लगभग 6 हजार पुण्यार्थियों, साधु संतों ने शिविर में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर को सफल बनाने में डा बबलू सामंत, विशुदास, रीता गांगुली, शिखा दत्त, प्रदीप बनर्जी, अभिजीत गुहा, जीत दत्त, डा रुणुका दत्त, डा अशोक घोष एवं गंगा मिशन के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
