गंगा मिशन शिविर

कोलकाता / दक्षिण 24 परगना, 1 फरवरी। पश्चिम बंगाल के सुंदरबन क्षेत्र अंतर्गत 9 नंबर कुमड़ाखाली रोड पर रविवार को गंगामिशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 600 मरीजों की जांच की गई।

शिविर में मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड प्रेशर और ब्‍लड शुगर जांच की गई। मरीजों को उनकी जरूरत के मुताबिक दवाएं निशुल्‍क दी गई। मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड प्रेशर और ब्‍लड शुगर जांच की गई। मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

नेत्र परीक्षण के दौरान 150 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई जिन्‍हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे। 60 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए इनके ऑपरेशन  आगामी 28 फरवरी को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल में निशुल्‍क किए जाएंगे।

गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्‍योतिसिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रह्लादरॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. प्रशांत पाल, डॉ. सादिया खान, सामन आलन का योगदान सराहनीय रहा।