गंगा मिशन शिविर

 650 मरीजों को मिला लाभ, 90 के होंगे निशुल्‍क ऑपरेशन

कोलकाता, 16 फरवरी।  महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गंगामिशन की ओर से लोकनाथ मिशन परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 650 मरीजों की जांच की गई।

शिविर में सभी मरीजों की निःशुल्क ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच की गई तथा बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। नेत्र परीक्षण के दौरान 140 मरीजों की नजर कमजोर पाई गई, इन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क प्रदान किए जाएंगे। 90 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्‍य पाए गए। इनके ऑपरेशन आगामी 28 फरवरी को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल में निशुल्‍क किए जाएंगे।

गंगा मिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. कबीर अहमद, डॉ. प्रशांत पाल, डॉ. सादिया खान तथा समन आलम का योगदान सराहनीय रहा। शिविर में आए लोगों ने इस आयोजन के लिए गंगा मिशन का आभार व्‍यक्‍त किया।