
कोलकाता, 22 जनवरी। चूरु नागरिक परिषद एवं कंसर्न फॉर कलकत्ता के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को “हरियाली और स्वच्छता” की थीम पर पिकनिक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ सहभागिता की और पूरे दिन मनोरंजन व सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद लिया।
पिकनिक के दौरान संगीत कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ तथा स्वस्थ हास्य सत्र आयोजित किए गए।
इस अवसर पर सी.एम. बच्छावत, रामप्रसाद सर्राफ एवं नारायण जैन ने ऑर्बिट ग्रुप के चेयरमैन बसंत पारख का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष के मार्गदर्शन में नारायण जैन, जगत बैद, राजेन्द्र खंडेलवाल, आर.डी. ककरा, के.सी. तिवारी, पी.एल. शाह, बी.एल. दूगड़, टी.सी. मनौत, सुमित सेक्सरिया, के.एन. गुप्ता, प्रकाश पारख, दीपक जैन, मंजू अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मोमिता सरकार, गौतम हलदार और विदिशा बनर्जी ने मनमोहक ग़ज़लें और गीत प्रस्तुत किए। वहीं कविगण आरती सिंह, रीता चंद्र पत्रा, उषा जैन, नीलम जैन, दिनेश चंद्र ‘दिनेश’ और दिलीप सिंह ने अपनी सुंदर कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।








