
खूंटी, 24 जनवरी ।
रनिया प्रखंड के बलनकेल में युवा शांति क्लब द्वारा आयोजित रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला के अध्यक्ष आनंद कुमार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक प्रस्तुति और नागपुरी गीत-संगीत से पूरा वातावरण उल्लासमय हो उठा।
इस अवसर पर निखिल कंडुलना विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए और आयोजन की सराहना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम में रनिया मंडल भाजपा अध्यक्ष सुशीला देवी, मंडल उपाध्यक्ष डोमन सिंह, पंचायत अध्यक्ष प्रदीप नाग, समिति के सचिव कुलदीप नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव अवतार सिंह, दामू भाई, धनेश्वर नाग, बलराम काशी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।






