jmfjdk

नई दिल्ली, 17 मार्च । केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के स्थापना दिवस पर बल के कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “एनसीबी कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं! हमारे युवाओं को नशे की विभीषिका से बचाने के लिए समर्पित एक प्रमुख एजेंसी एनसीबी अपनी जिम्मेदारी को कुशलता और दक्षता के साथ निभा रही है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प को उल्लेखनीय गति से साकार कर रही है। राष्ट्र उनके समर्पण और देशभक्ति को सलाम करता है।”