ट्रेलर ने टेंपो सवार यात्री को कुचला

रामगढ़, 18 जनवरी ।  रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर चुटूपालू घाटी में रविवार को एक ट्रेलर ने टेंपो सवार यात्री को कुचल दिया। इस घटना में उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रहे ट्रेलर  ने घाटी में एक टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टेंपो को पीछे से टक्कर मारते ही एक यात्री सड़क पर जा गिरा। इसी बीच पीछे आ रहे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

टेंपो में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई एम्बुलेंस में शव को सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान हरचंदा ओरमांझी निवासी जसीम अंसारी के रूप में की गई है।