पूर्वीसिंहभूम, 24 मार्च। जमशेदपुर में चैती छठ के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर व्रतधारी महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां सभी ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान सूर्य की आराधना की।
शहर के प्रमुख घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। घाटों पर पारंपरिक गीतों की गूंज और भक्तिमय माहौल ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
चारों ओर साफ-सफाई, रोशनी और व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भूमिका भी सराहनीय रही। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही, जिससे पूरा शहर छठ महापर्व की आस्था में डूबा नजर आया। सूर्य मंदिर छठ घाट में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहे
