गंगा मिशन शिविर

कोलकाता, 7 अप्रैल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गंगा मिशन की ओर से बासलिया स्थित रामकृष्ण विवेकानंद विद्यापीठ में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 350 मरीजों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

मरीजों को ईसीजी, ब्लड प्रेशर और ब्‍लड शुगर जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। आवश्‍यकतानुसार दवाइयां निशुल्‍क प्रदान की गई।

शिविर में नेत्र परीक्षण के दौरान 20 मरीजों को मातियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, इनके निशुल्‍क ऑपरेशन आगामी 25 अप्रैल को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल कोलकाता में किए जाएंगे।

गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्‍योति सिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव एवं एमआरएसएच अस्पताल के महासचिव प्रह्लाद राय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर नेत्र विशेषज्ञ के रूप में डॉ. प्रशांत पाल तथा सामान्य चिकित्सक के रूप में डॉ. सौरव सिंह तथा समन आलम और लवली सिंह ने सेवाएं दीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रह्लाद राय गोयनका ने सभी डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।