jf

झाड़ग्राम, 18 मार्च । जिले के गोपीबल्लभपुर थाना क्षेत्र के बर्गिडांगा इलाके में 36 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध स्थिति में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का नाम दीपाली पाएरा साऊ है।

परिवार का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या थी या हत्या। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की है।