fd

सिलीगुड़ी, 15 फरवरी । एनजेपी जीआरपी रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी व छिनतई की मामले में कुल 25 मोबाइल बरामद कर रविवार को उसके असली मालिकों को लौटा दिए है।

जीआरपी अधिकारियों ने सभी बरामद मोबाइल फोन को पहचान और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर यात्रियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी।

इस मौके पर जीआरपी की ओर से विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। यात्रियों को ट्रेन यात्रा के दौरान मोबाइल, पर्स, बैग और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने और किसी भी गुमशुदगी की स्थिति में जीआरपी हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ भाड़ के दौरान चोरी और छिनतई की घटनाएं बढ़ जाती है, इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।

इस कार्यक्रम में एसआरपी कुंवर भूषण सिंह, एसओजी ओसी अत्रेए गांगुली, एनजेपी आईसी पाशांग शेर्पा, एएसआई सैफुल आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।