कोलकाता / हुगली, 14 फरवरी। हुगली जिले के ऐतिहासिक त्रिवेणी संगम में 11 से 13 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय कुंभ स्नान मेले के अवसर पर गंगा मिशन एवं चूँचूड़ा आरोग्य के संयुक्त तत्वावधान में विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य जांच एवं भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई। 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शिविर में उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन में गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रह्लाद राय गोयनका की सक्रिय भूमिका रही।

गोयनका ने कहा कि गंगामिशन गंगा और गंगा के पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। गोयनका ने कहा कि हुगली जिले में स्थित त्रिवेणी महासंगम अध्यात्मिक एवं का ऐतिहासिक तौर पर अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इसे गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का पवित्र संगम माना जाता है। बताया जाता है कि प्राचीन काल में साधु-संत गंगासागर में स्नान के बाद माघी स्नान करने पैदल यात्रा कर त्रिवेणी के सप्तऋषि घाट पर पहुंचते थे। उसी परंपरा को जीवित रखते हुए त्रिवेणी में लगातार पांचवें साल कुंभ स्नान आयोजित किया गया।कुम्भ स्नान पर पर उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को स्वास्थ्य और भोजन सेवा उपलब्ध कराने के लिए गंगा मिशन ने की ओर से शिविर का आयोजन किया गया।
गोयनका ने कहा कि यह आयोजन गंगा के प्रति लोगों में आस्था, श्रद्धा और गंगा तथा पर्यावरण के प्रति चेतना जागृत करने में सहाययक होगा।
कार्यक्रम में स्नेहाशिस चक्रवर्ती, बाँसबेड़िया नगरपालिका के नगर प्रमुख तपस चटर्जी, उप-नगर प्रमुख शिल्पी चटर्जी, हुगली जिला परिषद के सभाधिपति रंजन धारा, डॉ. सुभ्रत सिंह राय और डॉ. बबलू सामंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
चिंशुरा आरोग्य के प्रभारी बोटा दा ने बताया कि गंगा मिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर की शुरुआत बुधवार 11 फरवरी को हुई।
शिविर को सफल बनाने में डा बबलू सामंत, विशुदास, रीता गांगुली, शिखा दत्त, प्रदीप बनर्जी, अभिजीत गुहा, जीत दत्त, डा रुणुका दत्त, डा अशोक घोष एवं गंगा मिशन के अनेक कार्यकर्ताओं ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
