CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

सिलीगुड़ी, 6 फरवरी । सिलीगुड़ी में नशे के लिए पैसे न मिलने पर हुए विवाद में एक पिता के हाथों बेटे की हत्या हो गई। यह घटना सिलीगुड़ी के नरेश मोड़ इलाके की है। मृत युवक की पहचान निमाई पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता नीलकांत पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, निमाई पाल लंबे समय से मादक पदार्थों का आदी था। नशे के चलते वह अक्सर घर में झगड़ा करता और माता-पिता के साथ मारपीट करता था। गुरुवार रात भी उसने नशे के लिए पिता से पैसे मांगे। पैसे न मिलने पर वह माता-पिता के साथ मारपीट करने लगा।

इसी दौरान पिता और बेटे के बीच हाथापाई हुई, जिसमें युवक गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर आशिघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पिता नीलकांत पाल को गिरफ्तार कर लिया। युवक के शव को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है। शुक्रवार को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

परिजनों और पड़ोसियों के मुताबिक, युवक कई वर्षों से नशे का शिकार था। परिवार की ओर से उसे नशा मुक्ति केंद्र (रिहैब) भेजने सहित कई प्रयास किए गए, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।