
काठमांडू, 04 फरवरी। भारत ने नेपाल में पांच मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर वाहनों का तीसरी खेप भिजवाई है। इस खेप में 223 वाहन शामिल हैं। यह खेप भारतीय दूतावास के माध्यम से भेजी गई। भारतीय दूतावास के अनुसार, तीसरी खेप में 150 डबल कैब पिकअप महिंद्रा स्कॉर्पियो और 73 डबल कैब पिकअप महिंद्रा बोलेरो शामिल हैं। इनको नेपाल लाया जा रहा है।
इससे पहले खेप में 61 वाहन लाए गए थे, जिन्हें भारतीय दूतावास ने 20 जनवरी को ही नेपाल सरकार को हस्तांतरित कर दिया था। दूसरी खेप में 190 वाहनों को 27 जनवरी को हस्तांतरित किया गया। बताया गया है कि इस बार के चुनाव में भारत छोटे-बड़े मिलाकर करीब 600 वाहन नेपाल को उपलब्ध कराएगा।






