
खड़गपुर, 03 फरवरी । खड़गपुर नगरपालिका के अंतर्गत कार्यरत अस्थायी और स्थायी सफाई कर्मियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लेकर 700 से अधिक कर्मियों ने एकजुट होकर नगर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। इस प्रदर्शन में एक से 35 नंबर तक के सभी वार्डों के सफाई कर्मचारी शामिल हुए।
कर्मियों ने बताया कि पिछले वर्षों में उन्हें केवल एक बार 17 हजार और एक बार 33 हजार रूपए अस्थायी वेतन वृद्धि ही मिली, जबकि उन्हें सरकारी मानक के अनुसार मिलने वाला वेतन आज तक नहीं मिला है। इसके साथ ही न तो ईएसआई और पीएफ जैसी बुनियादी सुविधायें दी जा रही हैं, और न ही कार्य के दौरान सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जा रही है। लगातार बदलती मुश्किल परिस्थितियों और विभिन्न प्रकार के समस्याओं के बीच भी उन्हें प्रतिदिन शहर की सफाई का काम करना पड़ता है।
कर्मियों ने बताया कि इस दौरान कई अवसरों पर उन्होंने म्युनिसिपलिटी और नगर प्रशासन को अपनी समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। बावजूद इसके, उन्होंने सफाई का कार्य रुका नहीं और अपने कर्तव्यों का पालन जारी रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा
मंगलवार शाम पांच बजे प्रदर्शनकारी नगर निगम के कार्यालय पहुंचे कार्यपालक अधिकारी (आई ओ) को अपनी डेपुटेशन सौंपेंगे, जिसमें ईएसआई-पीएफ की व्यवस्था, उचित वेतन भुगतान और वर्षों से लंबित अन्य मांगों का शीघ्र समाधान करने की अपील की जाएगी।






