mp

चंडीगढ़, 27 जनवरी । पंजाब पुलिस ने बीती रात अमृतसर से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के माता-पिता को
गिरफ्तार किया है। मुक्तसर साहिब पुलिस ने यह कार्रवाई उस समय की, जब गोल्डी बराड़
के माता-पिता दरबार साहिब के पास एक होटल में ठहरे हुए थे। गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टर माइंड है।

पुलिस के अनुसार गोल्डी बराड़ के पिता शमशेर सिंह और उसकी मां प्रीतपाल कौर को गिरफ्तार किया गया है। करीब दो साल पहले शिक्षक से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में तीन दिसंबर, 2024 को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उस समय बंबीहा गैंग और गोल्डी बराड़ साथ-साथ काम कर रहे थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गोल्डी केपरिजनों के पास आमदनी का कोई ठोस साधन नहीं है। गैंगस्टर के माता-पिता फिरौती से मिली रकम पर ही गुजर-बसर कर रहे थे।