
ओंकार समाचार
कोलकाता, 25 जनवरी। हुगली जिले के चिन्शुरा में चिंशुरा आरोग्य की ओर से संचालित वृद्धजन आवास के दूसरे भवन ओंकार वृद्धालय का उद्घाटन रविवार को जाने-माने उद्योगपति एवं समाज सेवी प्रह्लादरॉय गोयनका के पौत्र अनय एवं पौत्री एका ने किया। इस आरोग्य गुरुकुंज भवन में लगभग 60 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है।
भवन में वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। यहाँ गंगा मिशन की ओर से प्रत्येक माह नियमित रूप से मेडिकल कैंप आयोजित किए जाते हैं, जिससे निवासियों को आसानी से स्वास्थ्य जाँच एवं आवश्यक चिकित्सीय सेवाएँ उपलब्ध हो पाती हैं।
इस अवसर पर प्रह्लादरॉय गोयनका ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा करना हमारा दायित्व है। अपने इसी दायित्व की पूर्ति के लिए उन्होंने ओंकार चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से इस भवन का निर्माण करवाया है। गोयनका ने आश्वासन दिया कि वृद्ध जनों की सेवा के लिए वे भविष्य में भी अपना योगदान देते रहेंगे।
इस अवसर पर श्रीमती निर्मला गोयनका, एका गोयनका, अनय गोयनका, इंद्रनील सेन बोटा दा , संदीप बजाज, , प्रीति बजाज, टी. एन. पांडा, मानवी अग्रवाल, अभिराज सरावगी, व्योम सरावगी, डॉ. प्रकाश सामंत, डॉ. अशोक घोष, डॉ. अमिताभ बनर्जी, डॉ. मिहिर बनर्जी, कृष्ण चंद्र मंडल, शेख नासिर, नारायण साहा, मृणाल घोष सहित चूँचूड़ा शहर के अनेक अन्य विशिष्ट व्यक्ति भी मौजूद थे।






