
हिरणपुर (पाकुड़), 12 जनवरी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ‘ गुरुजी ‘ के जन्मोत्सव पर सोमवार को झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने सरकारी मवेशी हाट परिसर में शिविर आयोजित कर सेकड़ो गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया ।
शिविर में हिरणपुर प्रखण्ड के सभी 14 पंचायत सहित लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड के चार पंचायतों के महिला पुरुष उपस्थित थे। कंबल मिलने के बाद सभी लोगो मे उत्साह का माहौल देखा गया। इनमे वृद्ध व असहाय लोगो की उपस्थिति काफी अधिक थी।
झामुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि राजमहल सांसद विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू के सौजन्य से क्षेत्र के गरीब असहाय लोगो के लिए कंबल उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए जिले भर में करीब आठ से नो हजार गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है। गांव गांव में झामुमो कार्यकर्ताओ द्वारा वितरण कार्य को की जा रही है। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव मुसलोद्दीन अंसारी , प्रखण्ड अध्यक्ष इसहाक अंसारी , जावेद आलम , अब्दुल गनी , सगीर अंसारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।








