300 मरीजों का उपचार, 15 के होंगे ऑपरेशन, 55 को मिलेंगे चश्मे
ओंकार समाचार
कोलकाता /मुर्शिदाबाद, 30 नवंबर । गंगा मिशन की ओर से रविवार 30 नवंबर को मुर्शिदाबाद जिले के नदिया में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 300 मरीजों का उपचार किया गया।
शिविर में आए सभी मरीजों को ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी एवं अन्य आवश्यक जाँचें एवं चिकित्सा सुविधाएँ निशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
नेत्र परीक्षण के दौरान 55 लोगों की नजर कमजोर पाई गई, इन्हें चश्मे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। जांच के दौरान 15 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योज्ञ पाए गए इनके ऑपरेशन आगामी 15 दिसंबर को मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल में निशुल्क किए जाएंगे।
गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्योतिसिंह ने बताया कि गंगामिशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. सौरव सिंह, डॉ. प्रशांता पाल, एवं समन आलम तथा सादिया खान का योगदान सराहनीय रहा। अपनी सेवाएँ दे रहे थे। सुरक्षा एवं सहयोग हेतु जोड़ासांको थाने के प्रभारी मृणाल कान्ति मुखर्जी भी उपस्थित रहे।
गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव तथा मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्पताल के महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका ने शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
