गंगा मिशन शिविर

500 मरीजों का उपचार, 45 के होंगे निशुल्‍क ऑपरेशन, 200 को मिलेंगे चश्‍मे

कोलकाता, 9 नवंबर।
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गंगा मिशन की ओर से गुरुद्वारा गुरु का बाग, नारकेलडांगा मेन रोड, कोलकाता-11 में नि:शुल्क स्‍वास्‍थ्‍य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कैंप का उद्घाटन गंगा मिशन के राष्ट्रीय सचिव प्रह्लाद राय गोयनका एकता गोयनका, अभिराज सरावगी, व्योम सरावगी और अनय गोयनका ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा छोटा सुख संगत के सचिव धीरज सिंह तथा सरदार हरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 मरीजों की जांच की गई। मरीजों की ब्‍लड शुगर , ब्‍लड प्रेशर, ईसीजी, आदि जांचें निशुल्‍क की गई। कैंप में आने वाले मरीजों को दवाइयां नि:शुल्क प्रदान की गई।नेत्र परीक्षण के दौरान 200 लोगों की नजर कमजोर पाई गई, इन्‍हें चश्‍मे निशुल्‍क वितरित किए गए। 45 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के योग्‍य पाए गए। इनके ऑपरेशन मारवाड़ी रिलीफ सोसायटी अस्‍पताल कोलकाता में निशुल्‍क किए जाएंगे।
गंगामिशन के प्रतिनिधि सरदार ज्‍योतिसिंह ने बताया कि गंगा मिशन के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रह्लाद रॉय गोयनका की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर को सफल बनाने में डॉ. गौरव सिंह, डॉ. सौरव सिंह, डॉ. दिनेश सिंह स्नेहा प्रसाद, समान आलम, लवली सिंह एवं शाजिया खान का योगदान सराहनीय रहा।
इस अवसर पर प्रह्लाद राय गोयनका ने कहा कि गंगा मिशन गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित होकर समाजसेवा के माध्यम से मानवता की सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत है।