कोलकाता, 30 अक्टूबर। दक्षिण कोलकाता के एक ‘साउथ सिटी कॉम्प्लेक्स’ में शुक्रवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची।
दमकल विभाग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सुबह करीब आठ बजे साउथ सिटी कॉम्प्लेक्स के तीन नंबर टॉवर की 28वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। सूचना पाकर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए बाद में गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी गई। देखते ही देखते पूरा इलाका घने काले धुएं से भर गया था। फिलहाल दमकल की सात गाड़ियां मौके पर काम कर रही हैं। आग लगने के तुरंत बाद, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की।
खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया था। आग बुझाने का काम जारी था।
दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब आग काफी हद तक काबू में है और इसके और फैलने का खतरा बहुत कम है।
