कोलकाता, 16 सितंबर। चूरू नागरिक परिषद की रविवार को हुई वार्षिक आम बैठक में जगत बैद को सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में अन्य पदाधिकारियों और समिति सदस्यों का भी चुनाव किया गया। सुशील शारदा और मंजू अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दीपक जैन को सचिव, ईश्वर गोयनका और कांतिलाल सुराणा को संयुक्त सचिव तथा सुमित सेकसरिया कोषाध्यक्ष चुना गया।
समिति के सदस्यों में राजेंद्र बच्छावत, राजेंद्र कोठारी, पवन धानुका, बीएल दुगड़, राजेंद्र बरडिया, शांतिलाल कोठारी, मायापति खेमका, राज कुमार नवल, भरत बैद, शशि अग्रवाल, अशोक पारख, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, कौत्सव मिश्र, विकास बैद आदि शामिल हैं।
विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में सुनील रिबियावाला, नरेंद्र सुराणा और कुलदीप मनोत को शामिल किया गया। समिति में पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा, बीएल सोती, नारायण जैन, बसंत पारख और प्रकाश कुमार पारख भी रहेंगे।
बैठक को यूको बैंक के जोनल प्रमुख कपिल विश्नोई ने संबोधित किया। उन्होंने परिषद के सदस्यों को बैंक की ऋण सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया। । बैठक में आर.पी. सराफ ( आईपीपी ) ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और परिषद की गतिविधियों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अंत में परिषद के सचिव दीपक जैन ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
