onkar

कोलकाता, 14 सितंबर । पश्चिम बंगाल भाजपा ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी विभाग और प्रवक्ता पैनल में बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य के निर्देश पर की गई नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। राज्य कार्यालय प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव शशि अग्निहोत्री ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

नई व्यवस्था के तहत अधिवक्ता देबजीत सरकार को प्रदेश भाजपा का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता पैनल में रितेश तिवारी, सायंतन बोस, केया घोष, प्रणय रॉय, डॉ. तन्मय मुखर्जी, सप्तर्षि चौधरी, ओफेलिया सिंघा, अंकन दत्ता, मेघा सेन रॉय, डॉ. निखिल प्रसून सिंह, शमिक दासगुप्ता, सुदीप्त गुहा और सेवानिवृत्त मेजर ऋत्विक पॉल को शामिल किया गया है। सप्तर्षि चौधरी को प्रवक्ता के साथ पार्टी साहित्य की जिम्मेदारी भी दी गई है। हालांकि इसके पहले वह सोशल मीडिया सेल के कन्वेनर हुआ करते थे, जहां से उन्हें हटा दिया गया है।

मीडिया विभाग के संयोजक की जिम्मेदारी अनुपम घोष को सौंपी गई है। पार्थ सारथी चौधरी और चंद्रशेखर बसुतिया सह-संयोजक होंगे।

सोशल मीडिया विभाग का संयोजक जॉय मल्लिक को बनाया गया है। रत्नेश सिंह, रम्यज्योति सरकार, शुभोजीत कर्मकार और सब्यसाची रॉय को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

वहीं, आईटी विभाग के संयोजक उपमन्यु भट्टाचार्य होंगे। प्रीतम भट्टाचार्य और कामेलिया सान्याल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से मीडिया प्रबंधन, डिजिटल संचार और संगठन के प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।