durga

पश्चिम बर्दवान, 24 अगस्त। तृणमूल शासन के दौरान कई भ्रष्टाचार के आरोप में कोकओवेन थानांतर्गत डीपीएल टाउनशिप इलाके में रविवार रात पूर्व तृणमूल पार्षद शशांक शेखर मंडल के आवास के घेराव को लेकर तनाव फैल गया।

सूत्रों के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने उनके घर के सामने प्रदर्शन किया और तोड़फोड़ का आरोप भी सामने आया। स्थिति बिगड़ने पर बड़ी संख्या में पुलिस और रैफ को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव बढ़ने के बाद लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। करीब तीन घंटे तक इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही।

स्थानीय प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि तृणमूल शासन के दौरान कई भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे पूर्व पार्षद को इलाके में रहने नहीं दिया जाएगा। इसी मांग को लेकर उनके घर का घेराव किया गया। बाद में पुलिस ने पूर्व पार्षद शशांक शेखर मंडल को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद सोमवार सुबह भी इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।