CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

उत्तर 24 परगना, 05 अगस्त ।उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में एक बार फिर भारी मात्रा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। बिजपुर थाना पुलिस ने इस मामले में जगन्नाथ दास उर्फ नानू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक 9 एमएम पिस्तौल, एक छह-चेंबर रिवॉल्वर, दो देसी पाइपगन (वन-शॉटर) और पांच राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, कांचरापाड़ा नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन कमल अधिकारी के करीबी सहयोगी अजय कुमार माली की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। अजय ने खुलासा किया कि बरामद हथियार जगन्नाथ दास उर्फ नानू के पास छिपाकर रखे गए थे।

इस सूचना के आधार पर मंगलवार को बिजपुर थाना पुलिस ने उत्तर कॉलोनी रेलवे क्वार्टर के पास तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पानी से भरी एक नाली में छिपाए गए नायलॉन के बैग से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया।

बैग से पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्तौल, चार राउंड गोलियों सहित एक छह-चेंबर रिवॉल्वर, दो वन-शॉटर देसी आग्नेयास्त्र तथा एक अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद किया।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।