श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो

बोकारो, 25 जुलाई। श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल बोकारो की गर्ल्स अंडर-19 वॉलीबॉल टीम ने सीबीएससी क्लस्टर वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल  किया है। बिहार के कैमूर (भभुआ) स्थित मानव भारती हेरिटेज स्कूल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में इलाके के प्रमुख सीबीएससी स्कूलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली.

चैंपियनशिप के दौरान श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने जबरदस्त दृढ़ संकल्प, अनुशासन, टीम की तारतम्यता और हिम्मत का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी टीम को 25-13, 25-14 से हरा कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने सीबीएससी नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

स्कूल मैनेजिंग कमिटी के सदस्यों ने विजेता टीम को बधाई दी । चेयरमैन पी. राजगोपाल, वाइस चेयरमैन शशीन्द्रन करात और मोहनन आरनायर, जनरल सेक्रेटरी ईएस सुसीलन, कोषाध्यक्ष बालाचंद्रन व निदेशक मंडल के सदस्य सुरेश कुमार केए और डॉ. सुरेश बाबू ने इस शानदार सफलता के लिए गर्व का विषय बताया।

निदेशक डॉ. एसएस महापात्रा ने कहा : लगातार प्रोत्साहन, प्रगतिशील सोच और सर्वांगीण शिक्षा पर जोर देने से एक ऐसा माहौल बना है, जहाँ छात्र न केवल पढ़ाई में, बल्कि सह-पाठ्यचर्या व खेल-कूद की गतिविधियों में भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं. प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार, उप-प्राचार्य सुरेश बाबू और राजलक्ष्मी ने खिलाड़ियों, कोच और माता-पिता को बधाई दी.

प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार ने कहा : यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल युवा वॉलीबॉल चैंपियंस के हुनर और लगन को दिखाती है, बल्कि श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल की उस पहचान को भी मजबूत करती है, जो अनुशासन, टीमवर्क, दृढ़ता और सर्वांगीण विकास के जरिए उत्कृष्टता को बढ़ावा देती है.

प्राचार्या पी शैलजा जयकुमार ने कहा : नए आत्मविश्वास और जोश के साथ, स्कूल परिवार अब बेसब्री से इंतजार कर रहा है कि टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखे. सीबीएससी नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में नाम रोशन करे।