धर्मेन्द्र प्रधान 01

नई दिल्ली, 25 जुलाई। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। नीट परीक्षा पत्र लीक मामले में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रमुख मांग थी।

धर्मेन्द्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा, “जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।”

आंदोलनकारियों का कहना था कि धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कम में वह नहीं मानेंगे। प्रधान के इस्तीफे पर सीजेपी प्रमुख दीपके ने कहा- लोग कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए। दीपके ने कहा- धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं, अगर आप इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं। लोकतंत्र में डरने की जरूरत नहीं है।