कोलकाता, 21 मई। दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) में चल रहे विकास एवं बुनियादी ढांचे के कार्यों के कारण आगामी माह मई, जून और जुलाई में कई ट्रेनों के मार्गों में अस्थायी बदलाव किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह परिवर्तन बेंगलुरु, मैसूरु, हावड़ा, गुवाहाटी और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों पर लागू होगा।
रेलवे के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर परिवर्तित मार्गों से संचालित किया जाएगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
हावड़ा, गुवाहाटी और मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेनें – ट्रेन संख्या 22818 (मैसूरु–हावड़ा एक्सप्रेस) 31 मई और 7 जून, 2026 को संगराना साहिब–येलाहंका–धर्मावरम–धोन–गुंटूर–विजयवाड़ा मार्ग से चलेगी।
ट्रेन संख्या 12509 (एसएमवीटी बेंगलुरु–गुवाहाटी एक्सप्रेस) 4, 5, 10, 11, 12 जून तथा 3 जुलाई, 2026 को बेंगलुरु से चन्नासन्द्रा, येलाहंका, धर्मावरम, धोन, गुंटूर और विजयवाड़ा के रास्ते गंतव्य को जाएगी।
ट्रेन संख्या 15227 (एसएमवीटी बेंगलुरु–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस) 11 जून, 2026 को दो अलग-अलग परिवर्तित मार्गों से संचालित होगी।
बेंगलुरु और मैसूरु आने वाली ट्रेनें, ट्रेन संख्या 22871 (हावड़ा–मैसूरु एक्सप्रेस) 5, 12, 19 और 26 जून को विजयवाड़ा–गुंटूर–नंद्याल–धोन–धर्मावरम मार्ग से चलेगी।
ट्रेन संख्या 16524 (बलांगिर–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस) भी छह जून को इसी मार्ग से डायवर्ट रहेगी।
ट्रेन संख्या 18637 (हटिया–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस) 6 जून, 2026 को जोलारपेट्टई–बांगगरपेट–चिक्काबल्लापुर–येलाहंका होकर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 18635 (हटिया–एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस) 9 जून, 2026 को विजयवाड़ा–गुंटूर – धोन – धर्मावरम – येलाहंका मार्ग से चलेगी।
